फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 13 May 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मृतक आकाश का फाइल फोटो। - फोटो : Archive
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बमनई निवासी 23 वर्षीय युवक आकाश का शव सादाबाद-मुरसान रोड स्थित पटा चौराहे के निकट एक खेत में नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





मृतक के पिता नेत्रपाल ने बताया कि उनके दो बेटे रमेश और आकाश राजस्थान के कोटपूतली में फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करते थे। सोमवार की दोपहर को आकाश बाइक से गांव लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे उनकी मां धर्मंती देवी से फोन पर बात हुई थी।



उन्होंने जल्द घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 12 बजे गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर पटा चौराहे के पास खेत में उनका शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन





परिजनों का कहना है कि आकाश ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे, जबकि उनके पास से एक लिखा हुआ कागज और नया पेन मिला है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। शव से करीब 100 मीटर दूर उनकी बाइक सुरक्षित हालत में खड़ी मिली। जिस खेत के पास शव मिला, वह गांव के ही एक व्यक्ति के रिश्तेदार का बताया जा रहा है।




आकाश की शादी आगामी 23 जून को आगरा के बरहन क्षेत्र के गांव नगला सूरज में तय थी। उनकी मौत की खबर से परिवार के साथ ससुराल पक्ष में भी शोक की लहर दौड़ गई है। थानाध्यक्ष अरविंद सक्सेना का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें