फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेत में काम कर रहे युवक को पीटा, आरोपी धमकी देकर हुए फरार

Thu, 25 Jul 2024 05:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव के ही सचिन ने व दो अन्य लोगों ने खेत पर काम कर रहे युवक से गाली-गलौज की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सीएम व पुलिस को भेजी शिकायत को दिखाता पीड़ित कपिल कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सिद्ध निवासी युवक को गांव के तीन लोगों ने पीट दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस समेत सीएम पोर्टल पर की है। 

विज्ञापन


शिकायत करते हुए कपिल कुमार पुत्र श्याम लाल ने बताया है कि 24 जुलाई की सुबह वह पिता श्याम लाल के साथ गांव नगला कुम्हेरिया में पट्टे के खेत में धान की रोपाई कर रहा था। आरोप है कि इस बीच गांव के ही सचिन ने व दो अन्य लोगों ने खेत पर पहुंचकर उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने उसे पीट दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व कोतवाली पुलिस से मामले की ऑनलाइन शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें