सादाबाद के गांव भुर्रका निवासी संजीव कुमार (30) पुत्र सुरेशचंद की 12 जून की रात को ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जिससे मृतक के परिवार में मातम छा गया।
संजीव का 12 जून रात को रेवाड़ी प्लेटफाॅर्म पर चलते समय अचानक पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन के नीचे आ गए। वह एक दिन पहले गांव के अन्य लोगों और रिश्तेदारों के साथ जाहरवीर बाबा के दर्शन करने जा रहे थे। उनकी मौत की सूचना से उनके घर में शोक की लहर दौड़ गई।
संजीव की पत्नी अनीता गर्भवती है। उनके एक पुत्र और एक पुत्री पहले से है। 13 जून शाम को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव गांव में पहुंचा तो वहां चीख-पुकार मच गई। पत्नी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थी। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।