फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पेयजल संकट के विरोध में नगर पंचायत दफ्तर पर हंगामा

Fri, 14 Jun 2024 04:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में सादाबाद नगर के कई मोहल्लों में लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को इस समस्या को लेकर मोहल्ला टीकम नगर के लोग बड़ी संख्या में नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने वहीं फर्श बिछाकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि वह नगर पंचायत से कई बार इस समस्या के निदान के लिए लिखित और मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला है। मोहल्ले में पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था की हालत भी खराब है। लोगों ने कहा कि जब से सादाबाद-आगरा राजमार्ग का निर्माण हुआ है। तब से उनके मोहल्ले का पानी बंद कर दिया गया है। आखिर वह लोग पीने के पानी का कहां से इंतजाम करें। भीषण गर्मी में पल-पल पानी की जरूरत पड़ रही है। उन्हें दूर-दराज से पानी भरकर लाना पड़ता है। इस कारण काफी परेशानी होती है। नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने बताया कि जहां पुरानी लाइन चालू है, वहां सुचारू रूप से पानी दिया जा रहा है। बाकी का जल निगम ने काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें