फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जारहवीर दर्शन करने गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 14 Jun 2024 04:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक की पत्नी गर्भवती है। उनके एक पुत्र और एक पुत्री पहले से है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव गांव में पहुंचा तो वहां चीख-पुकार मच गई। पत्नी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन
मृतक संजीव कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव भुर्रका निवासी संजीव कुमार (30) पुत्र सुरेशचंद की 12 जून की रात को ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जिससे मृतक के परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


संजीव का 12 जून रात को रेवाड़ी प्लेटफाॅर्म पर चलते समय अचानक पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन के नीचे आ गए। वह एक दिन पहले गांव के अन्य लोगों और रिश्तेदारों के साथ जाहरवीर बाबा के दर्शन करने जा रहे थे। उनकी मौत की सूचना से उनके घर में शोक की लहर दौड़ गई।

संजीव की पत्नी अनीता गर्भवती है। उनके एक पुत्र और एक पुत्री पहले से है। 13 जून शाम को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव गांव में पहुंचा तो वहां चीख-पुकार मच गई। पत्नी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थी। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें