फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक ने की फंदा लगाकर जान देने की कोशिश, गंभीर हालत में अलीगढ़ मेंडिकल रेफर

Thu, 18 Dec 2025 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। रात भी उसकी घर पर कहासुनी हुई थी। सुबह लगभग चार बजे युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के इगलास रोड स्थित मोहल्ला ज्ञानगढ़ी बगीची निवासी ईशू (20) ने 18 दिसंबर की सुबह फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने वक्त रहते उसे नीचे उतार लिया और जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने के कारण युवक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया किया गया है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि युवक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। 17 दिसंबर की रात भी उसकी घर पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद सुबह लगभग चार बजे युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की कोशिश की। युवक फंदे पर लटककर तड़प रहा था। इस बीच परिवार के लोग जाग गए। 

युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। उसे आनन-फानन पकड़कर नीचे उतारा। वह सांस लेते समय झटके ले रहा था। परिजनों ने आत्महत्या की कोशिश की वजह साफ नहीं की है। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें