चर्चा थी कि मोहल्ले में ही जन्मदिन का जश्न चल रहा था। किसी तरह एक युवक ने तमंचे से फायर किया। किसी तरह गोली सोहेल के पैर में लग लगी। जिससे वह घायल हो गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नई का नगला निवासी एक युवक पैर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में परिजन भी मौके पर आ गए। सब लोग मिलकर उसे अस्पताल से लेकर चले गए।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के नई का नगला निवासी सोहेल के साथी उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए। साथियों का कहना था कि उसके पैर में गोली लगी है। चर्चा थी कि मोहल्ले में ही जन्मदिन का जश्न चल रहा था। किसी तरह एक युवक ने तमंचे से फायर किया। किसी तरह गोली सोहेल के पैर में लग लगी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। घायल युवक के साथी पुलिस पूछताछ से बचते हुए उसे जिला अस्पताल से लेकर चले गए।