फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला पड़ा मिला शव, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Jun 2023 06:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आकाश शनिवार की रात को खेत पर गया था, लेकिन वह रात को वापस नहीं आया। सुबह उन्हें सूचना मिली के आकाश का गोली लगा हुआ शव गांव बिचपुरी के निकट उनके खेत पर पड़ा है। उसके सिर में गोली लगी हुई है। घटनास्थल के पास ही आकाश के दादा-दादी की समाधि भी बनी हुई है। समाधि पर पिस्टल रखी हुई मिली है। 
विज्ञापन
मृतक आकाश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान के गांव बिचपुरी के निकट एक खेत में रविवार की सुबह एक युवक का गोली लगा शव मिलने से खलबली मच गई। युवक की गांव फरसौटी निवासी 27 वर्षीय आकाश पुत्र मुनेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन




फरसौटी निवासी मुनेश काफी समय से दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी गांव बिचपुरी के निकट खेती भी है। आकाश मुनेश की अकेली संतान था। आकाश बृहस्पतिवार को अपने पिता के पास से एक रिश्तेदारी में गया था और वहां से शनिवार को गांव लौटा था। आकाश के चाचा गजेंद्र पुत्र मोहन सिंह का कहना है कि आकाश शनिवार की रात को खेत पर गया था, लेकिन वह रात को वापस नहीं आया। 
विज्ञापन


सुबह उन्हें सूचना मिली के आकाश का गोली लगा हुआ शव गांव बिचपुरी के निकट उनके खेत पर पड़ा है। उसके सिर में गोली लगी हुई है। घटनास्थल के पास ही आकाश के दादा-दादी की समाधि भी बनी हुई है। समाधि पर पिस्टल रखी हुई मिली है। 
विज्ञापन


सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ सादाबाद गोपाल सिंह व मुरसान पुलिस पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया और जांच शुरू कर दी। एएसपी का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें