रिश्ता तय होने के बाद भी युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जैसे ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्त में ले लिया, वैसे ही आरोपी शादी करने के लिए राजी हो गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की युवती की शादी मथुरा के युवक के साथ तय हुई थी। परिजनों ने युवती की गोद भराई भी कर दी। आरोप है कि युवक अपनी मंगेतर से मिलता रहा और चढ़ावे में दिए गए आभूषणों को भी ले गया। इसके बाद उसने युवती के साथ शादी करने से इन्कार कर दिया।
युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्त में लिया, तो दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। तब आरोपी युवक शादी करने को तैयार हो गया। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।