फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर की आत्महत्या: युवक ने किशोरी के सिर से तमंचा सटाकर मारी गोली, फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी

Thu, 05 Dec 2024 10:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किशोरी घर के पास घेर में पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी। यहां युवक पहुंचा और किशोरी के सिर से तमंचा सटाकर गोली चला दी। वहां पहुंची किशोरी की मां जब बचाने दौड़ी तो युवक ने खुद भी अपने सिर में गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन
जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 दिसंबर की दोपहर को एक सनसनीखेज वारदात में युवक ने पहले किशोरी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार किशोरी अपने घर के पास घेर में थी, तभी पीछे से युवक पहुंच गया और वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना के मूल में एकतरफा प्यार का मामला माना जा रहा है।

विज्ञापन


यह घटना सादाबाद क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव निवासी एक किशोरी कक्षा दस की छात्रा थी। उसके पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है। वह घर में दादा-दादी और मां के साथ रहती थी। किशोरी के बाबा ने सादाबाद कोतवाली में जो मुकदमा दर्ज कराया है, उसके मुताबिक किशोरी दोपहर को करीब दो बजे घर के पास घेर में पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी। इस दौरान यहां पिपरामई गांव निवासी शिवम उर्फ भोला (19) पहुंचा और किशोरी के सिर से तमंचा सटाकर गोली चला दी। वहां पहुंची किशोरी की मां जब बचाने दौड़ी तो युवक ने खुद भी अपने सिर में गोली मारकर जान दे दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव अलग-अलग कुछ दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़े थे। दोनों के सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में परिवार वालों से जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा, कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

प्रथम दृष्टया मामला एकतरफा प्यार का लग रहा है। हालांकि अभी पूरे मामले की जांच चल रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।-हिमांशु माथुर, सीओ सादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें