फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: रजवाहे के पास लहूलुहान हालत में मिला युवक, प्रथम दृष्टया दिख रहा आत्महत्या का प्रयास

Sat, 16 Nov 2024 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली पुलिस ने बताया है कि दीपक लहूलुहान हालत में मंस्या रजवाहे के पास अचेत पड़ा हुआ था। सिर में गोली लगने का घाव है। उसके पास से दो कारतूस, एक तमंचा, बीयर की बोतल, मच्छर नाशक रसायन की शीशी मिली हैं।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मंस्या रजवाहे के पास 15 नवंबर सुबह एक युवक लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर में गोली लगने का घाव है, खून बह रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।

विज्ञापन


अचेत हालत में मिले युवक की पहचान गांव नगला कला नौगांव निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र योगेश के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने बताया है कि दीपक लहूलुहान हालत में मंस्या रजवाहे के पास अचेत पड़ा हुआ था। सिर में गोली लगने का घाव है। उसके पास से दो कारतूस, एक तमंचा, बीयर की बोतल, मच्छर नाशक रसायन की शीशी मिली हैं।

सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास लग रहा है, लेकिन अभी घटना की जांच की जा रही है। उसका उपचार चल रहा है। होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें