फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूटी से जा रहे युवक मांझे की चपेट में आया, चेहरा कटा, आए 11 टांके

Tue, 02 Apr 2024 11:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक स्कूटी से अलीगढ़ रोड पर किसी काम के सिलसिले में गया था। जब वह वापस घर आ रहा था। तभी ओवरब्रिज पर एक चीन निर्मित मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसका चेहरा कट गया।
विज्ञापन
चाइनीज मांझा बना मौत का धागा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के साथ ही पतंगबाजी शुरू हो गई है। 2 अप्रैल दोपहर तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर स्कूटी सवार युवक मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसका चेहरा कट गया, 11 टांके लगा कर उसका उपचार किया गया है।

विज्ञापन

 
मोहन गंज निवासी माधव वार्ष्णेय पुत्र उत्तम वार्ष्णेय पहर स्कूटी से अलीगढ़ रोड पर किसी काम के सिलसिले में गया था। जब वह वापस घर आ रहा था। तभी ओवरब्रिज पर एक चीन निर्मित मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसका चेहरा कट गया। खून बहता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। यातायात ठहर गया। इसकी जानकारी घायल युवक के परिजनों को दी गई। परिजन आनन-फानन में युवक को चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक के चेहरे पर 11 टांके लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें