गौरव पशुओं को चारा डालने जा रहा था। तभी घर के निकट ही लगे एक खंभे में दौड़ रहे करंट की चपेट में वह आ गया। वह अचेत हो गया। आनन-फानन परिजन उसे बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में 9 जुलाई की सुबह विद्युत खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी गौरव (27) पुत्र सोवरन सिंह 9 जुलाई की सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर पशुओं को चारा डालने जा रहा था। तभी घर के निकट ही लगे एक खंभे में दौड़ रहे करंट की चपेट में वह आ गया। वह अचेत हो गया। आनन-फानन परिजन उसे बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल में ही रोने-बिलखने लगे। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।