बीमारी के कारण लक्ष्मण ज्यादा काम भी नहीं कर पा रहे थे। कुछ दिन पहले उनकी बाइक भी चोरी हो गए थी, जिससे काफी परेशान रहने लगे थे। घर में भी अनबन होती रहती थी। वह परेशान थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाथरस के गांव नगला टीका में 13 दिसंबर की सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन
नगला टीका के रहने वाले 45 वर्षीय लक्ष्मण काफी समय से बीमार थे। वे जयपुर में सिलाई-कढ़ाई का काम करते थे, लेकिन काफी समय से गांव में ही रह रहे थे। भाई किशन ने बताया कि बीमारी के कारण वे ज्यादा काम भी नहीं कर पा रहे थे। कुछ दिन पहले उनकी बाइक भी चोरी हो गए थी, जिससे काफी परेशान रहने लगे थे। घर में भी अनबन होती रहती थी।
12 दिसंबर रात को सब ठीक था। 13 दिसंबर की सुबह वे कमरे में फंदे पर लटके मिले। परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। आस-पड़ोस के लोग भी आ गए। फंदे से उतारकर लक्ष्मण को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, खुदकुशी के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।