फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: घर था आना-जाना, पति गया काम पर, तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई महिला, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Feb 2024 05:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव कजरौठी निवासी युवक पीड़ित के साथ कोल्ड पर मजदूरी करता था । इस कारण उसका घर पर आना-जाना हो गया । जब वह 12 जनवरी को किसी काम से बाहर गया, तो उसी दिन वह घर पर आया। वह उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया । उसकी पत्नी घर से सोने-चांदी के आभूषण के साथ बीस हजार रुपये भी ले गई ।
विज्ञापन
महिला को ले गया युवक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति संग युवक मजदूरी करता था। जिससे उसका घर पर आना-जाना था। एक दिन पति काम से बाहर गया। युवक घर पर आया और महिला को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। महिला अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण और नगदी भी ले गई। मामले में पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


हाथरस जनपद में सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौली निवासी बाबूद्दीन ने कोतवाली में तहरीर देकर उसके साथ कोल्ड पर मजदूरी करने वाले युवक पर उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में उसने कहा है कि गांव कजरौठी निवासी शेरा उसके साथ कोल्ड पर मजदूरी करता था । इस कारण उसका घर पर आना-जाना हो गया । 

जब वह 12 जनवरी को किसी काम से बाहर गया, तो उसी दिन वह घर पर आया। वह उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया । उसकी पत्नी घर से सोने-चांदी के आभूषण के साथ बीस हजार रुपये भी ले गई । महिला घर में तीन छोटे- छोटे बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें