फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तुम तो ठहरे परदेसी...पर झूम उठा पूरा पंडाल

Thu, 01 Oct 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
दाऊजी मेला पंडाल में प्रस्तुति देते अल्ताफ राजा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मेला पंडाल में बुधवार रात मशहूर गायक अल्ताफ राजा ने अपनी मखमली आवाज और अनोखे अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अल्ताफ ने जैसे ही अपना सबसे मशहूर गीत तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे, सुनाया, पूरा पंडाल झूम उठा। कार्यक्रम में पिछले आयोजनों की तुलना में काफी अच्छी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

शुभारंभ सदर विधायक अंजुला माहौर, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूनम पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू ने किया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। युवा गायक सत्यांशु पटेल ने राधा-कृष्ण के मनमोहक भजन और कई कर्णप्रिय प्रस्तुतियां दीं।
यक राशिद खान ने पुराने गाने सुनाए, वहीं दीक्षा अग्निहोत्री ने अपने अलग अंदाज में रॉक गीत पेश किए। रात ढलने के साथ ही जैसे ही मंच पर मुख्य कलाकार अल्ताफ राजा आते ही, दर्शकों ने जोरदार सीटियों और तालियों से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अल्ताफ राजा ने अपने चिर-परिचित शायराना अंदाज में श्रोताओं का अभिवादन करते हुए महफिल की शुरुआत की।
विज्ञापन

अल्ताफ राजा ने अपने लोकप्रिय नगमे आवारा हवा का झोंका हूं, जा बेवफा जा और पहले तो कभी-कभी गम था, पेश किए। आयोजन समिति ने अल्ताफ राजा सहित सहयोगी कलाकारों को स्मृति चिह्न व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। संचालन अधिवक्ता अतुल अंधीवाल ने किया, जबकि उद्घोषक अनन्या रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें