संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
योग दिवस पर इस बार कोरोना व सूर्य ग्रहण का साया है, इसलिए रविवार को मनाए जाने वाले योग दिवस पर लोग घरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पारिवारिक योग करेंगे। योग से संबंधित फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर लोगों को योग के प्रति प्रोत्साहित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि योग व्यायाम का प्राचीन रूप है। इस परंपरा का लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है। योग से किसी प्रकार की बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। हर साल योग दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस बार योग दिवस पर सूर्यग्रहण व कोरोना का साया है, इसलिए इस बार लोग अपने परिवार के साथ घरों में योग होगा। हर साल की तरह इस साल भी योग दिवस पर एक थीम दी गई है। इस बार जो थीम दी गई है, वह सेहत और स्वास्थ्य को बढ़ावा देगी। इस बार घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ योग करें। योग के संबधित फोटो व वीडियो फेसबुक व्हाट्सएप के जरिये वायरल करने हैं, ताकि लोग योग के प्रति प्रोत्साहित हो सके।
इस बार कोरोना व सूर्य ग्रहण के चलते योग घरों में करने के लिए स्वामी रामदेव जी ने कहा है। योग के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कहा गया है, ताकि लोग योग के प्रति प्रोत्साहित हों।
-राहुल शर्मा
-
कोरोना के चलते योग घरों में होगा। योग से शरीर स्वस्थ्य होता है। साथ ही मन आध्यात्मकी ओर चलता है। इस बार घरों में अपने परिवार के साथ योग करने के लिए कहा गया है।
-रूपराम शर्मा, योग प्रशिक्षक।