संकट मोचन इंटर कालेज अंडौली में योगासन करते छात्र
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
योग दिवस पर कस्बा के उपखंड चतुर्थ कार्यालय पर विद्युत उपखंड अधिकारी ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने योग कर सभी कर्मियों को नियमित योगासन करने की अपील की। विद्युत अवर अभियंता कौशल गुप्ता ने भी उपकेंद्र पर योग किया। इसके अलावा संकट मोचन इंटर कालेज अंडौली में भी योगशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान योगाचार्य श्याम दास दीक्षित ने पद्मासन, गरुड़ासन, अनुलोम विलोम, स्कंद चालन, सूर्य नमस्कार आदि के बारे में जानकारी दी।
श्री हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व योग दिवस के अवसर तो हर किसी भी व्यक्ति को योग करने का अवसर मिल जाता है। मगर खुद को निरोग रखने के लिए हर किसी को प्रतिदिन योग करना चाहिए।
गांव सूसामई स्थिति दादा मेघ सिंह बघेल आदर्श इंटर कालेज में कुंवर धनगर सिंह ने अपने साथियों के साथ सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए विभिन्न तरह के योगासन कर योगाभ्यास किया। सरस्वती शिक्षा सदन नगला मोती में भी छात्र-छात्राओं ने योगासन किए।