फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यमुना के बढ़ते जलस्तर की 24 घंटे होगी निगरानी, लेखपालों की लगाई ड्यूटी

Mon, 17 Jul 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

लेखपालों को ये भी हिदायत दी गई है कि अगर ड्यूटी में कोई लापरवाही बरती गई तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि चार दिनों में यमुना का पानी बढ़कर मिढ़ावली के बाहर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर के नजदीक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में बारिश तेज हुई तो पानी गांव तक पहुंच सकता है, इसलिए प्रशासन पूरी तरह से इसे लेकर गंभीरता बरत रहा है।
विज्ञापन
यमुना जलस्तर प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के बाद यमुना में आई बाढ़ से मथुरा जिले की सीमा से सटे तहसील क्षेत्र के गांव मिढ़ावली पर लगातार खतरा बढ़ रहा है। यमुना का जल स्तर बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत टीम बनाकर 24 घंटे के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। यह बारी-बारी से यमुना के बढ़ते जलस्तर की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम संजय कुमार ने इसकी निगरानी के लिए नायब तहसीलदार सतेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए लेखपालों की ड्यूटी लगाई है। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक लेखपाल पंकेश कौशिक, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक नरेंद्र देव और रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक देवव्रत गौतम यमुना के बढ़ते जलस्तर की निगरानी करेंगे।

लेखपालों को ये भी हिदायत दी गई है कि अगर ड्यूटी में कोई लापरवाही बरती गई तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि चार दिनों में यमुना का पानी बढ़कर मिढ़ावली के बाहर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर के नजदीक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में बारिश तेज हुई तो पानी गांव तक पहुंच सकता है, इसलिए प्रशासन पूरी तरह से इसे लेकर गंभीरता बरत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें