फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कर्ज दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, ऐसे ली शिकायत वापस

Mon, 17 Jul 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक युवक ने एटा जिले के अवागढ़ कस्बा निवासी एक अन्य युवक के साथ मिलकर इन महिलाओं को झांसा दिया कि वह अपना समूह बना लें। उनको काम-धंधे के लिए कर्ज दिलाया जाएगा। इसके लिए दोनों युवकों ने महिलाओं से 1750 रुपये प्रति महिला के हिसाब से वसूली कर ली। जब महिलाओं को कोई कर्ज नहीं मिला तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
कोतवाली में शिकायत करने आईं गांव कटाई की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बपंडई के माजरा गांव कटाई की महिलाओं से दो युवकों ने समूह बनाकर कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी कर ली। 25 महिलाओं से 1750 रुपये प्रति महिला के हिसाब से 43 हजार रुपये से ज्यादा की ठगी की गई है। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने कस्बा निवासी एक युवक को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और जल्द रुपये वापस देने की चेतावनी देकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


युवक ने महिलाओं के साथ आए एक युवक को 10 हजार रुपये मौके पर ही दे दिए और बाकी रुपये जल्द लौटाने का आश्वासन दिया। कस्बा निवासी एक युवक ने एटा जिले के अवागढ़ कस्बा निवासी एक अन्य युवक के साथ मिलकर इन महिलाओं को झांसा दिया कि वह अपना समूह बना लें। उनको काम-धंधे के लिए कर्ज दिलाया जाएगा।

इसके लिए दोनों युवकों ने महिलाओं से 1750 रुपये प्रति महिला के हिसाब से वसूली कर ली। जब महिलाओं को कोई कर्ज नहीं मिला तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने एक युवक को थाने में बुला लिया। वहां पीड़ित महिलाओं ने कहा कि जब वह पिछली बार कोतवाली में शिकायत करने आई थीं तो इस युवक ने 16 जुलाई को रुपये दिलाने का वादा किया था, लेकिन आज तक रुपये नहीं दिए गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धीरज गौतम ने इस युवक को हिदायत दी कि वह या तो इन महिलाओं को ऋण दिलाए या फिर उनके रुपये वापस करे, अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवक ने घर से मंगाकर महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए और बाकी रुपये जल्द दिलवाने का आश्वासन दिया। तब महिलाओं ने अपनी शिकायत वापस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें