फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: कंकाल की उम्र पता लगाने के लिए कराया एक्सरे, स्पष्ट नहीं हुआ लिंग व उम्र, लखनऊ किया रेफर

Tue, 08 Oct 2024 02:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

खोदाई के दौरान करीब आठ फीट गहराई पर कंकाल मिला था। इस कंकाल का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराया गया था। पोस्टमार्टम में यह तो स्पष्ट हो गया था कि कंकाल किसी मानव का ही है। यह बात साबित नहीं हो सका था कि यह कंकाल पंजाबी सिंह के पिता का है या नहीं।
विज्ञापन
कंकाल निकालने के लिए घर के बरामदे में खोदाई करते मजदूर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव गिंलोदपुर में घर के आंगन की खोदाई के दौरान मिले कंकाल की उम्र व लिंग सहित अन्य जानकारियों को जुटाने के लिए  को 5 अक्टूबर को बागला जिला अस्पताल में एक्सरे कराया गया। हालांकि इस एक्सरे के दौरान कंकाल की उम्र व लिंग के संबंध में जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी। अब उक्त कंकाल को लखनऊ की एफएसएल लैब रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर के रहने वाले पंजाबी सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने आशंका जताई थी कि उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। डीएम के आदेश पर पुलिस द्वारा आंगन की खोदाई की गई थी। खोदाई के दौरान करीब आठ फीट गहराई पर कंकाल मिला था। इस कंकाल का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराया गया था। 

पोस्टमार्टम में यह तो स्पष्ट हो गया था कि कंकाल किसी मानव का ही है। यह बात साबित नहीं हो सका था कि यह कंकाल पंजाबी सिंह के पिता का है या नहीं। पुलिस ने पंजाबी सिंह, उसकी मां व चाचा के डीएनए की जांच कराई है। इस मामले में पुलिस कंकाल के जरिए उम्र, लिंग की जानकारी जुटाने में लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें