साकार हरि के अधिवक्ता एपी सिंह ने लिखित शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक हाथरस, थानाध्यक्ष सिकंदराराऊ, सीएम कार्यालय, न्यायिक आयोग टीम को भेजे हैं। अलीगढ़ जेल में देवप्रकाश मधुकर ने बताया कि सत्संग स्थल पर जहरीला स्प्रे कर इस घटना को अंजाम दिया गया है।
सिकंदराराऊ सत्संग प्रकरण में सूरजपाल उर्फ साकार हरि के अधिवक्ता एपी सिंह ने फिर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि साजिशन हुई इस घटना में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक हाथरस, थानाध्यक्ष सिकंदराराऊ, सीएम कार्यालय, न्यायिक आयोग टीम को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया कि उन्होंने अलीगढ़ जेल में देवप्रकाश मधुकर से मुलाकात थी। मधुकर ने बताया कि यह घटना साजिशन की गई है। सत्संग स्थल पर जहरीला स्प्रे कर इस घटना को अंजाम दिया गया है। यही बातें एटा, हाथरस और कासगंज के घायलों ने भी बताई हैं।
एपी सिंह ने बताया कि घायलों ने भी यह बताया था कि 15-16 नौजवान गाड़ियों से आए थे, जोकि घटना का अंजाम देते हुए एटा की ओर चले गए। गवाह शपथ पत्र के साथ अपने बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। यह घटना नारायण साकार हरि को बदनाम करने की साजिश थी। एसपी निपुण अग्रवाल का कहना है कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। इसके आधार पर जांच कराई जा रही है।