किसानों से पैसे मांगने की शिकायतें
- फोटो : अमर उजाला
उप कृषि निदेशक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। लंबे समय से लिपिक के खिलाफ योजनाओं के नाम पर किसानों से पैसे की मांगने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। ऑडियो व साक्ष्य मिलने पर लिपिक को निलंबित किया गया है।
उपकृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि उनके कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक प्रशांत शर्मा किसानों की योजनाओं से संबंधित कार्याें को देखते थे। लंबे समय से किसान वरिष्ठ लिपिक की शिकायत कर रहे थे। इस दौरान उन्हें कई बार मौखिक चेतावनी भी दी गई थी। उन्होंने बताया कि कार्यालय में भी लिपिक उपस्थित नहीं रहता था। एक किसान ने मय साक्ष्यों के शिकायत की थी। ऑडियो व अन्य साक्ष्य मिलने की स्थिति में लिपिक पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।