फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हनुमान शोभायात्रा के साथ कुश्ती दंगल का हुआ शुभारंभ

Sat, 30 Aug 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
दंगल में दांव-पेच दिखाते पहलवान।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज के मुख्य आकर्षण अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल का भी शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। इससे पूर्व शहर में हनुमान जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। अखाड़े में जिले की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य ने फीता काटकर और पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्तियों की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

उद्घाटन में सांसद अनूप प्रधान के साथ विधायक सदर अंजुला माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य भी मौजूद रहे। इससे पूर्व गोशाला रोड स्थित अटल टाल बगीची से हनुमान जी की शोभायात्रा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई।
यहां से शोभायात्रा गोशाला रोड, मेंडू गेट, सर्कुलर रोड, गुड़हाई बाजार, पत्थर बाजार, नयागंज होते हुए किला परिसर स्थित दंगल के अखाड़े पर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के साथ हनुमान जी महाराज और दाऊजी महाराज को अखाड़े में विराजमान किया गया। पहले दिन के दंगल की शुरुआत छोटी कुश्तियों से हुई।
विज्ञापन

मौके पर दंगल संयोजक संदीप शर्मा, अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा बंटी, मदन गोपाल वार्ष्णेय, ब्रजेश सारस्वत, अभिषेक रंजन आर्य, विकास भारद्वाज, सौरभ शर्मा, यवन चौहान, डाॅक्टर ललतेश शर्मा, नीरज गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें