जलेसर रोड पर तिपरस के आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर गिरने से कार्यकर्ता घायल हो गई। बच्चे बाल-बाल बचे। प्लास्टर गिरने से मौके पर खलबली मच गई। घायल शशिबाला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया।