कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के किंदौली निवासी आसिफ मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वह मकान निर्माण में मजदूरी का काम कर रहा था। अचानक वहां बंदर आ गया। बंदर की घुड़की से वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट चूना वाला डंडा के निकट निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा मजदूर बंदर की घुड़की से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के किंदौली निवासी आसिफ मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वह 16 अगस्त को सादाबाद गेट चूना वाला डंडा पर मकान निर्माण में मजदूरी का काम कर रहा था। अचानक वहां बंदर आ गया। बंदर की घुड़की से वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। घटना से मौके पर खलबली मच गई। शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया।