फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सॉफ्टवेयर में बदलाव से डाकघर में ठप रहा काम

Sun, 03 Aug 2025 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में लेनदेन न होने पर पसरा सन्नाटा।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले के सभी डाकघरों में आईटी 2.0 सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जा रहा है। इस कारण शनिवार को मुख्य डाकघर में लेन-देन का कार्य नहीं हो सका। यहां दूर-दराज से आए ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। पूरे दिन मुख्य डाकघर में सन्नाटा पसरा रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत रक्षाबंधन के लिए राखियां पोस्ट करने आए लोगों को हुई।
विज्ञापन

बातचीत
रक्षाबंधन के त्योहार के चलते दिल्ली राखियां भेजनी थीं, लेकिन यहां कोई काम नहीं हो रहा। 15 किमी दूर से चलकर आया हूं, खाली हाथ जाना पड़ेगा।
-सुभाष निवासी गांव बिसाना

आवश्यक कार्य से रजिस्ट्री करानी थी, लेकिन यहां आकर पता चला कि कोई काम नहीं हो रहा। अब निजी कोरियर कंपनी से पार्सल भेजना पड़ेगा।
-धर्म सिंह निवासी नगला अलगर्जी

सादाबाद में डाकघर से रजिस्ट्री न होने के कारण मुख्य डाकघर में रजिस्ट्री कराने आया था। एसपी कार्यालय के लिए रजिट्री करनी है, जिससे पर्ची मिल सके, लेकिन यहां भी रजिस्ट्री नही हो पाई।
विज्ञापन

-फरीद खां निवासी सादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें