बैनीराम बाग में आंवले की वृक्ष की पूजा करती महिलाएं
- फोटो : स्वयं
अक्षय नवमी को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। महिलाओं ने आंवले की पूजा की, साथ ही गंगा और यमुना में स्नान भी किया।
हसायन क्षेत्र में महिलाओं ने 10 नवंबर को आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अक्षय नवमी मनाई। सुबह सबसे पहले घरों की सफाई की। कई स्थानों पर आंवले की डाल को पूजा। देहात क्षेत्र से तमाम श्रद्धालु गंगा, यमुना स्नान व गोवर्धन परिक्रमा के लिए रवाना हुए।