फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां मातम में बदलीं: बेटी की विदाई से पहले मां की उठी अर्थी, संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Sun, 10 Nov 2024 06:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बेटी की 18 नवंबर को शादी थी, लेकिन बेटी की विदाई से पहले ही मां की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। मृतका के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए और उन्होंने शक जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने को तहरीर दी।
विज्ञापन
मृतका ओमवती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव अगराना में 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शक जाहिर करते मृतका के भतीजे की तहरीर के आधार पर मौत की सही जानकारी करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका की बेटी की 18 नवंबर को शादी थी, लेकिन मौत के चलते खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कचौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव अगराना में 8 नवंबर की देर रात्रि 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए और उन्होंने शक जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने को तहरीर दी। तहरीर में बिजेंद्र कुमार पुत्र कुंवर सिंह निवासी गांव हरसैना ढोलना कासगंज ने कहा है कि उसकी बुआ ओमवती पत्नी राजेंद्र सिंह 55 वर्ष निवासी गांव अगराना की मौत की सूचना मिलने पर गांव में पहुंचे तो उनके पुत्र ने बताया कि उनकी बीमारी से मौत हुई है। 

लेकिन उनको बीमारी से मौत को लेकर शक है। सही जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराया जाए। कोतवाली पुलिस ने मृतका के भतीजे की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम कराने को भेजा हैं। सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीएम कराया गया हैं। रिपोर्ट और जांच के आधार पर उचित कानूनी  कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें