रामबाग इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर पर शपथ पत्र भरते प्रधानाचार्य व शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। विश्व महिला दिवस के मौके पर सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों में अमर उजाला अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स की मुहिम चली। विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अभियान के तहत शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली।
जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, बीएसए हरीशचंद्र, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, सीएमएस डॉ. आईबी सिंह, एसीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह, डीपीएम बलवीर सिंह ने अपने कार्यालयों में शपथ पत्र भरे। जिला संयुक्त चिकित्सालय में डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. एसके मल्होत्रा, डॉ. सुमित कपूर आदि के अलावा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मियों ने शपथ पत्र भरे। इसके अलावा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डायट प्रवक्ता नीलम दिनकर, सुधीर कुमार आदि के अलावा अन्य बीटीसी प्रशिक्षुओं ने भी नारी गरिमा की शपथ ली और शपथ पत्र भरे।
उप कृषि निदेशक कार्यालय में उप कृषि निदेशक आत्मा योजना डॉ. हरिओम शर्मा, अनिल उपाध्याय, सुनहारी लाल गौतम आदि ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शपथ पत्र भरे। थाना कोतवाली हाथरस गेट में हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र दीखित ने भी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शपथ पत्र भरे। ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल, एक्सईएन खानचंद्र, एक्सईएन आदित्य पाण्डेय, एक्सईएन एके रुहेला आदि कर्मियों ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शपथ पत्र भरे। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपराजिता के शपथ पत्र भरे। नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। रोडवेज में कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह, राजवीर सिंह, राकेश कुमार आदि ने अपराजिता के शपथ पत्र भरे। वहीं हाथरस सिटी स्टेशन पर एसएस केसी कुशवाहा, आरपीएफ प्रभारी उदयराज, जीआरपी प्रभारी सोनू राजौरा ने स्टाफ के साथ अपराजिता के शपथ पत्र भरे। मुख्य डाकघर में पोस्टमास्टर रामबाबू सिंह के नेतृत्व में शपथ पत्र भरे।