स्मार्ट मीटर सिर पर रखकर ले जाती महिलाएं, बिजली घर पर मीटर फेंके
- फोटो : संवाद
पहले हमारे बिल नियंत्रित रहते थे, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद कुछ ही दिनों में रिचार्ज खत्म हो जाता है। हम इतने महंगे बिजली खर्च को वहन नहीं कर सकते। - मिथलेश देवी, उपभोक्ता
बिना जानकारी और समझाए मीटर बदल दिए गए। अब हर समय डर रहता है कि कब बिजली चली जाए। कितने रुपये का भी रिचार्ज करा दो, लेकिन बिजली कट जाती है। ऐसे मीटर हमें नहीं चाहिए। - मुन्नी देवी, उपभोक्ता
हम मजदूरी कर घर चलाते हैं, बार-बार रिचार्ज कराना मुश्किल है। पुराने मीटर ही सही थे। इस तरह के मीटर इतने तेज चल रहे हैं कि कमाई का बड़ा हिस्सा बिजली के बिल में जा रहे हैं। - पूनम शर्मा, उपभोक्ता।
कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए मजबूरी में हमें यह कदम उठाना पड़ा। तीन हजार रुपये का बिल दे रहे हैं, फ्रिज कूलर नहीं है। फिर भी इतना बिल आ रहा है। - असरो बेगम, उपभोक्ता।
स्मार्ट मीटर के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
गौरतलब है कि एक दिन पहले शनिवार को नवीपुर क्षेत्र में भी महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन करते हुए आगरा-अलीगढ़ रोड पर जाम लगाया था। वहीं, दूसरी ओर हाथरस जंक्शन के भोपतपुर व सिकंदराराऊ में भी विरोध प्रदर्शन किया गया था।
यह है जनपद में स्मार्ट मीटर की स्थिति
- 2.70 लाख कुल संयोजन हैं जनपद में घरेलू
- 1.45 लाख कुल संयोजनों पर लगाए जा चुके हैं स्मार्ट मीटर।
- 1.41 लाख स्मार्ट मीटर को किया जा चुका है प्रीपेड
- 04 हजार स्मार्ट मीटर को अभी तक नहीं किया गया है प्रीपेड