फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पति ने लगाया आरोप, दूसरी शादी कराने के लिए पत्नी को आरोपियों ने बंधक बनाकर रखा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Mar 2026 10:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पति का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला उनकी पत्नी को गुमराह कर दूसरी शादी कराने के लिए ले गई। इसमें आरोपियां ने भी साथ दिया। आरोप है कि अब इन लोगों ने उनकी पत्नी को अपने घर में बंधक बनाकर रख लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला के एक व्यक्ति ने पत्नी के अपहरण की शिकायत की है। एसपी से शिकायत के बाद कोतवाली सदर में दो महिलाओं सहित पांच पर एफआइआर दर्ज की गई है। इन पर महिला के अपहरण के साथ जेवरात व नकदी ले जाने का भी आरोप है।

विज्ञापन


नाई का नगला के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 9 मार्च को पड़ोस में रहने वाली महिला उनकी पत्नी को गुमराह कर दूसरी शादी कराने के लिए ले गई। इसमें कैलाश, उसकी मां बर्फी देवी, असलम व अनुज ने भी साथ दिया। आरोप है कि अब इन लोगों ने उनकी पत्नी को अपने घर में बंधक बनाकर रख लिया है।

युवक ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और वह दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पत्नी की तलाश में दुकान भी बंद हो गई है। आरोप है कि जब वह दुकान पर थे, तब घटना को अंजाम दिया गया। ये लोग पत्नी के साथ लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात व एक लाख रुपये भी ले गए तथा दोनों बच्चों को छोड़ गए। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें