फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई पति की हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हुरमतगंज में पिछले साल नवंबर में जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई थी। अब इस मामले में युवक की पत्नी ने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने रिपोर्ट में ससुर जयप्रकाश, सास सुमित्रा, ताऊ विक्की, देवर दीपू व अवधेश पर संपत्ति के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
गांव खुर्रमपुर कोतवाली कासगंज निवासी मिहीलाल की पुत्री पिंकी ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसकी शादी 2017 में कस्बे के मोहल्ला हुरमतगंज निवासी गौरव पुत्र जयप्रकाश से हुई थी। गौरव शराब पीने का आदी था। पत्नी होने के नाते वह उसका साथ निभा रही थी। 21 नवंबर को गौरव शराब पीकर झगड़ा कर रहा था। यह बात पिंकी ने अपने माता-पिता को बताई तो वह उसी दिन सिकंदराराऊ आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसके माता पिता को जबरन ऊपर के कमरे में भेजकर बाहर से कुंडी लगा दी। दोपहर दो बजे उसके ससुर ने कमरे की कुंडी खोली और कहा कि गौरव की तबियत बहुत खराब हो गई है। पिंकी ने बताया कि अस्पताल जाते समय उसके पति ने बताया कि संपत्ति के लालच में उसके माता-पिता व ताऊ-ताई ने मारपीट कर जहर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें