फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनती महिला किसानों काे मिलेगा ईनामः प्रमुख सचिव

Wed, 09 Mar 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
मेले का श्‍ाुभ्‍ाारंभ्‍ा करते प्रमुख्‍ा सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने किसानों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा है कि किसान सुखी और संपन्न होगा। तभी प्रदेश और देश की तरक्की होगी। उन्होंने पारदर्शी किसान योजना में पंजीकरण कराने के लिए किसानों से अपील की और कहा कि डीबीटी योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा जारी अनुदान सीधे किसानों के बैक खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस व्यवस्था से अनुदान में बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि खेती में महिला किसानों का बड़ा योगदान है। पहली बार महिला किसानों को अलग से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप क्रमश: एक लाख, 75 हजार और 50 हजार रुपये की नकद धनराशि देने का निर्णय लिया गया है।

प्रमुख सचिव ने यह जानकारी मंगलवार को एमजी पॉलीटेक्निक के क्रीड़ा स्थल पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन करने के बाद दी। उन्होंने फीता काटकर, गुब्बारे उड़ाकर और दीप जलाकर किया। उन्होंने मेले में अलीगढ़ और आगरा मंडल के बड़ी तादाद में किसानों खासकर महिला किसानों की भागेदारी पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेती में महिलाओं का बड़ा योगदान है। अत: महिलाओं की मेहनत का सम्मान बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तर पर ज्यादा उत्पादकता वाले किसानों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि पहले वर्षों के मुकाबले पांच गुना बढ़ा दी गई है।  

प्रमुख सचिव ने प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एग्री जंक्शन योजना को किसानों के लिए कल्याणकारी बताते हुए कहा कि इसके शुरू हो जाने से जहां किसानों को अच्छी गुणवत्ता का खाद, बीज, रसायन एवं कृषि संयंत्र उपलब्ध होंगे। वहीं किसानों को बेहतर उत्पादन पाने के लिये उपयोगी सलाह भी मिलेगी।

प्रमुख सचिव कृषि ने इस मौके पर एग्री जंक्शन योजना के तहत आठ युवाओं को वन स्टाप शॉप खोलने के लिए लाइसेंस और पांच किसानों को मूंग की खेती के लिए आठ किलोग्राम के बीज किट प्रदान किए। उन्होंने मेले में लगे करीब दो दर्जन स्टॉलों का भी अवलोकन किया।

डीएम शमीम अहमद खां ने कहा कि जिले में किसानों को समय से पर्याप्त खाद, बीज, रसायन एवं कृषि निवेश उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने जिले में सिंचाई के चार खंड होने के बावजूद सिकंदराराऊ क्षेत्र में किसानों को सिचाई में आने वाली दिक्कत की चर्चा की और कहा कि इस समस्या के प्रभावी समाधान के लिये प्रदेश शासन को अवगत कराया गया है।

इस मौके पर अलीगढ़ मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, उपनिदेशक डॉ. तेजवीर सिंह तेवतिया, रोहताश कुमार, प्रशांत कुमार, उपनिदेशक कृषि प्रसार रामप्रताप, जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार ने प्रमुख सचिव, डीएम, एडीएम डीपी सिंह, एएसपी अजय शंकर राय आदि को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। जिले के प्रगतिशील किसान साहब सिंह, गेंदा सिंह, शिशुपाल सिंह आदि ने माल्यार्पण कर और शॉल उढ़ाकर प्रमुख सचिव और डीएम का अभिनंदन किया।

कृषि मेला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से एलईडी वैन द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । इस मौके पर सूचना, कृषि, उद्यान आदि विभागों द्वारा किसानों को उपयोगी साहित्य का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें