फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के साथ दवा लेने जा रही महिला की एक्सीडेंट में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बेटे के साथ दवा लेने सिकंदराराऊ की ओर जा रही महिला की मैजिक की टक्कर से मौत हो गई। उसे उसका बेटा जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद बेटा शव लेकर चला गया।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव बस्तोई निवासी बहादुर पुत्र चंद्रपाल अपनी मां मुन्नी देवी को बाइक पर बिठाकर दवा दिलवाने के लिए सिकंदराराऊ की ओर जा रहा था। इसी बीच मोहनपुरा के निकट सामने से आ रहे मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मुन्नी देवी बुरी तरह से जख्मी होकर बेहोश हो गईं। जिस पर बेटे ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें