फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला की मौत, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
पूजा का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कसबा पुरदिलनगर निवासी एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
मृतका के पिता कोतवाली देहात एटा के गांव नगला इमलिया निवासी मोहर सिंह पुत्र कालीचरन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी कस्बा पुरदिलनगर निवासी आशू पुत्र गोवर्धन से दो वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले ज्यादा दहेज देने की मांग करने लगे। बेटी ने कई बार बताया कि ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं है और वे दो लाख रुपये और मांग रहे हैं। पिता ने बताया कि उन्होंने धमकी दी थी कि अगर दो लाख रुपये नहीं मिला तो तुम्हारी बेटी को ऐसे मारेंगे कि पता भी नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला बच्चा होने के समय इन्होंने पूजा को मारने की कोशिश की लेकिन वह बच गी। दूसरे बच्चे की डिलीवरी होनी थी। प्रसव पीड़ा के बाद ये लोग उसे अस्पताल नहीं ले गए। एक महिला से डिलीवरी घर पर करा रहे थे। इस दौरान ज्यादा रक्तास्त्राव होने से पूजा की तबियत बिगड़ गई। लड़का हुआ लेकिन मर गया। जब हम लोग पहुंचे तो उसकी तबियत ज्यादा खराब थी। उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए जहां उसकी मौत हो गई। प्रकरण को लेकर पति आशू, सास मीरा, गोर्वधन गिरधरी लाल ससुर, देवर, अमित, अक्षय, सनी, छोटू, मुुरारी लाल, डॉ ऊषा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें