संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
देश के विकास में महिलाओं का योगदान पुरुषों के बराबर है फिर भी उनसे भेदभाव किया जाता है। ये बातें कस्बा स्थित कपूरी देवी कन्या विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्रा माधवी ने कही। कुमारी गीता ने कहा कि आजकल खेल के मैदान में लड़कियां किसी से कम नहीं है। अब वह सेना के रूप में भी देश की सेवा कर रही है। इसके अलावा कुमारी शीला, श्वेता, मुस्कान एवं सौम्या ने भी भाषण दिया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक योगेश वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के छवि चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर उनको नमन करते हुए किया। सबसे पहले विद्यालय की सहायक अध्यापिका कुसुम शर्मा ने छात्राओं को अपराजिता शब्द का अर्थ समझाते हुए उनको किसी से न हारने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद देश के विकास में महिलाओं के योगदान के विषय में भाषण प्रतियोगिता प्रारंभ हुई।
अध्यापिकाओं में शशि शर्मा, दीपा, डिंपल आदि ने भी अपने ओजपूर्ण भाषणों से बच्चियों को आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक योगेश वार्ष्णेय ने कार्यक्रम को बढ़ावा देने तथा नारियों के उद्यान के लिए अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अपराजिता कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसे इसी तरह आगे जारी रखने की अपील की। मौके पर शशिपाल सिंह प्रधानाचार्य, विजय नीलम, राजवाली देवी, मीनेश देवी, कृष्णा, प्रियंका, गुंजन वार्ष्णेय, बलवीर सिंह, नीतू सिंह, पंकज कुमार, नकुल कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे ।
अपराजिता कार्यक्रम में देश के विकास में नारी के योगदान पर बोलती एक छात्रा। - फोटो : SHAPHU
अपराजिता कार्यक्रम में मां सरस्वती के छविचित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करते विद्यालय के प्रबंधक - फोटो : SHAPHU
अपराजिता के तहत कपूरी देवी बुद्धसेन कन्या विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहपऊ में नारी सशक?- फोटो : SHAPHU