फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के उत्पीड़न से तंग आकर अंजू ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों उसकी पत्नी ने आत्महत्या की थी और यह बात सामने आई है कि पति के उत्पीड़न से परेशान होकर इस महिला ने खुदकुशी की थी।
विज्ञापन

इस सिलसिले में मुरसान कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 2 मई की शाम को दयालपुर निवासी सुरेश की पत्नी अंजू ने आत्महत्या कर ली थी। अंजू के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला आत्महत्या में बदल गया था। बताया जाता है कि अंजू को उसका पति काफी समय से परेशान करता था। जिस दिन अंजू ने आत्महत्या की थी, उस दिन भी उसके पति ने उससे उस दिन भी कई बार मारपीट की थी। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। इसके बाद अंजू ने तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को अंजू के पति सुरेश पुत्र महीपाल निवासी दयालपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें