फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

Mon, 17 Jul 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




दरअसल, 36 वर्षीय अर्जुन पुत्र भीमसेन अपनी ननिहाल बांधनू में रह रहे थे। वह गाजियाबाद जाने के लिए शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर गए थे। वह एचएडी ट्रेन से गाजियाबाद जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़े थे। तभी उन्हें लघुशंका लगी तो वह डाउनलाइन की तरफ जाने लगे। इस बीच वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। ट्रेन से कटकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।



मौके पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। परिजनों ने मृतक की पहचान अर्जुन पुत्र भीमसेन के रूप में की है। परिजनों का रो-र कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि अर्जुन हरिद्वार से कांवड़ भरकर आए थे। वह गाजियाबाद में मजदूरी कर परिवार का पालन कर रहे थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी और चार पुत्रियों को बिलखते हुए छोड़ा है। वह मूल रूप से गांव खेड़िया के निवासी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें