संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
महिलाओं का प्रसिद्ध त्योहार हरियाली तीज क्षेत्र में उल्लास पूर्व मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने घरों मे तीज रख कर पूजन किया और मल्हार गीत गाए। समाजसेविका यशोदा वार्ष्णेय ने कहा कि चारों तरफ छायी हरियाली के मध्य इस पर्व को मनाया जाता है। खेतों मे धान की फसल लहलहाती है। चारों तरफ हरियाली ही नजर आती है। सुहागिन इस अवसर पर पूजा कर सुख समृद्धि की कामना करती है। मौके पर रेखा वार्ष्णेय, अंशु वार्ष्णेय आदि थीं।
इधर, नगर के माहेश्वरी धर्मशाला में तीज पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा नेता मीरा माहेश्वरी ने कहा कि पहले तीज पर्व पर गांव-गांव में अंबा की डाल पर झूला डाला जाता था लेकिन अब वो परंपरा लुप्त हो गई है।
यहां मौके पर कमलेश माहेश्वरी, मीरा माहेश्वरी, विनोद माहेश्वरी, रिंकी माहेश्वरी, राजरानी माहेश्वरी, दीपा माहेश्वरी, शालिनी माहेश्वरी, नीता माहेश्वरी, मोहिनी माहेश्वरी, मोनिका माहेश्वरी, पलक माहेश्वरी, रुचि माहेश्वरी, शिल्पा माहेश्वरी, पारूल माहेश्वरी, शशि माहेश्वरी, प्रभा माहेश्वरी, पूजा माहेश्वरी आदि थीं।