फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथरस में पुलिस टीम पर महिलाओं का हमला, वर्दी फाड़ी-अंगुली पर दांतों से काटा, हमले में नौ पुलिस कर्मी घायल

Sun, 05 Jul 2026 11:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इससे पहले महिलाओं ने ठेके पर एकत्रित होकर हंगामा भी किया था। जाम लगाने का प्रयास किया। ठेका संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एकत्रित भीड़ को लाठी भांंजकर खदेड़ा। इससे वहां भगदड़़ मच गई। पुलिस का रौद्र रूप देख महिलाएं गांव की ओर दौड़ पड़ीं।
विज्ञापन
गांव टुकसान में पुलिस की दबिश, पुलिस से नोंकझोंक करते ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के गांव टुकसान स्थित देशी शराब की दुकान का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई से भड़कीं महिलाओं ने नौ पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनकी वर्दी फाड़ दी, एक पुलिस कर्मी की अंगुली पर दांतों से काटा गया। इस घटना के बाद कई थानों पर फोर्स गांव पहुंच गया और आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई।

विज्ञापन


हमले में दरोगा इंद्रदेव सिंह की अंगुली पर दांतों से काटा गया। नगला प्रताप के चौकी इंचार्ज उमेश बाबू की वर्दी फाड़ दी गई। सिपाही पवन तोमर का सिर फट गया और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। सिपाही परीक्षित को भी चोट लगी है। महिला सिपाही दीपिका, भावना त्यागी और रितिका जिंदल को भी चोट आई है।

शनिवार को तोड़फाेड़ व हंगामा करने वाली महिलाओं के खिलाफ ठेका संचालक ने रविवार को एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने 15 नामजद सहित 45 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद रविवार की शाम को फिर से महिलाएं व पुरुष शराब के ठेके पर एकत्रित हो गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इसी बीच इरफान, ललित और शानू को पकड़ा गया, जिससे महिलाएं भड़क गईं और उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले महिलाओं ने ठेके पर एकत्रित होकर हंगामा भी किया था। जाम लगाने का प्रयास किया। ठेका संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एकत्रित भीड़ को लाठी भांंजकर खदेड़ा। इससे वहां भगदड़़ मच गई। पुलिस का रौद्र रूप देख महिलाएं गांव की ओर दौड़ पड़ीं। पुलिस से उलझने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद महिलाओं ने भीड़ के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने कहा है कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रविवार को दोबारा हंगामा करने पर भी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। हसायन की घटना में भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

ठेका संचालक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सादाबाद निवासी अकील खान टुकसान स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान के संचालक हैं। अकील ने एफआईआर में बताया कि शनिवार को गांव के तमाम लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर आए और जबरन ठेका बंद करने का दबाव बनाने लगे। भीड़ ने दुकान पर हमला बोल दिया। सेल्समैन और कैंटीन संचालक ने बमुश्किल खुद को दुकान के अंदर बंद कर अपनी जान बचाई। सीसीटीवी कैमरों को लाठी-डंडों से तोड़ दिया गया। शराब की पेटियों को जमीन पर पटक-पटक कर नष्ट कर दिया। कैंटीन पर बैठने वाले रोहित और अनीस को भी जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा।

इनके खिलाफ एफआईआर
पुलिस ने घटना में शामिल गुड्डू सिंह, सन्नी, लज्जा देवी, सन्ध्या, वेदिका, ललित, रामश्री, शानो खां, इरफान, कालू, भूरा, जगदीश दर्जी की पत्नी, बंटी की पत्नी, जगदीश जाट की पत्नी और संजू दर्जी की पत्नी को नामजद किया है। इनके अलावा 30 अज्ञात महिला-पुरुषों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें