फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पेयजल संकट से नाराज महिलाओं ने लगाया जाम

Wed, 20 May 2026 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अवतार नगर में पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सासनी गेट क्षेत्र के अवतार नगर माया गार्डन के पास मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाएं हाथों में बर्तन लेकर और पानी की समस्या को लेकर पहुंच गईं और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



महिलाओं के सड़क पर उतरने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। महिलाओं ने बताया कि माया गार्डन के पास पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति बाधित है। पानी उपलब्ध न होने से घर के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरी में बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद अब तक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन व धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन






अवतार नगर में बुधवार को टीम भेजकर समस्या की जांच कराई जाएगी। पाइपलाइन या अन्य तकनीकी खराबी को दूर कर पानी की आपूर्ति को बहाल कराया जाएगा।



- पीके सिंह, महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें