फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन में चढ़ते समय खींचा महिला का मंगल सूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर को ट्रेन में चढ़ते वक्त एक महिला यात्री का सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर युवक खींच ले गया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर आरपीएफ कर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन

मधु वार्ष्णेय पत्नी पवन वार्ष्णेय निवासी पुरानी तहसील हाथरस शुक्रवार की दोपहर सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर कासगंज जाने के लिए ट्रेन में चढ़ रही थीं। त्योहार के चलते कोच में भीड़ अधिक थी। इस बीच कोच में एक युवक ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने के मंगलसूत्र को छीन लिया। शोर मचाने पर स्टेशन पर यात्रियों के बैग की तलाशी कर रहे आरपीएफ व जीआरपी के कर्मी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बदमाश मौके से भाग गया। महिला ने मंगलसूत्र की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई है। पीडि़ता का कहना है कि स्टेशन पर पुलिस कर्मी केवल दिखावे के लिए हैं। उनकी तैनाती के बाद भी घटना हुई है। प्रभारी निरीक्षक हाथरस डीपी सिंह ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें