हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव अहियापुर कलां में सोमवार की शाम रिचा (38) का शव फंदे पर लटका मिला। घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस महिला की मौत की वजह की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित गांव अहियापुर कलां निवासी रिचा की शादी वर्ष 2015 में मनीष पौरुष से हुई थी। बताते हैं कि पारिवारिक कलह के कारण महिला काफी समय से परेशान थी। सोमवार की शाम अपने ही कमरे में रिचा फंदे पर लटकी मिली। दुपट्टे से उसने पंखे पर फंदा लगाया हुआ था।
पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा और पूरी कार्रवाई का वीडियो बनाया। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस महिला के मायके वालों का इंतजार कर रही है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि महिला के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका है।