फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सुहागरात पर हुआ झगड़ा, पास आने पर पत्नी ने चाकू से किया हमला, तीन दिन बाद प्रेमी संग गई

Fri, 27 Feb 2026 10:37 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मोनिका ने खुद आलू-बैंगन की सब्जी बनाई और बड़े प्यार से पूरे परिवार को परोसी। खुद पेट में दर्द का बहाना बनाकर उसने सबको खाना खिलाया। खाना खाते ही सुनील और उसका पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। सुबह जब सुनील की आंख खुली, तो मोनिका घर से गायब थी।
विज्ञापन
रुपये और गहने लेकर दुल्हन फरार प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला में चार दिन पहले विदा होकर आई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब वह नहीं मिली तो ससुरालियों ने नशीला पदार्थ देने तथा 11 लाख रुपये के जेवरात ले जाने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत कर दी।

विज्ञापन


नई बस्ती नाई का नगला निवासी सुनील कुमार की शादी 21 फरवरी 2026 को चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी मोनिका के साथ हुई थी। 27 फरवरी की दोपहर कोतवाली पहुंचे सुनील ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 23 फरवरी की रात को पत्नी ने उन्हें दूर रहने के लिए धमकाया था। जब वह पास गया तो मोनिका ने अचानक अपने पर्स से चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया।

उस समय बीच-बचाव में सुनील के हाथ में चोट आई थी। अगले दिन ससुराल वालों के समझाने पर मामला शांत हुआ था। सुनील ने कहा कि 25 फरवरी को वह पत्नी को उसके मायके भी ले गए। उसी रात मोनिका ने खुद आलू-बैंगन की सब्जी बनाई और बड़े प्यार से पूरे परिवार को परोसी। खुद पेट में दर्द का बहाना बनाकर उसने सबको खाना खिलाया। खाना खाते ही सुनील और उसका पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। 26 फरवरी की सुबह जब सुनील की आंख खुली, तो मोनिका घर से गायब थी।
विज्ञापन


घर की अलमारी की जांच करने पर पता चला कि वह मां के पुस्तैनी सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें सोने की हसलिया, पेंडल, अंगूठी, नाक की नथ और चांदी की भारी पायलें शामिल थीं, साथ ही 18 हजार की नकदी भी थी। सुनील का आरोप है कि मोनिका ने अपने प्रेमी सुग्रीव के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया है। सुग्रीव गांव परसारा का ही है तथा रिश्ते में उनकी पत्नी का चाचा लगता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके ससुर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सुग्रीव भी अपने घर से गायब है।

महिला ने जबरन शादी का लगाया आरोप
शिकायत के बाद कोतवाली सदर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने फोन से महिला से संपर्क साधा। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के दूसरे दिन ही उसने पति को प्रेमी के बारे में बताया दिया था। साथ ही साथ रहने से इंकार कर दिया था। 25 फरवरी की रात को भी इसी बात पर कहासुनी हुई थी। फिलहाल फोन पर युवती ने स्वीकारा की वह प्रेमी के साथ है, लेकिन जेवरात ले जाने व नशीला पदार्थ देने की बात से इंकार किया है। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि महिला शहर से बाहर है। उसे कोतवाली बुलाया गया है। यहां पूछताछ होने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें