हाथरस के गांव सोखना में गोली लगने से घायल महिला जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए।
- फोटो : HATHRAS
गृह क्लेश में महिला ने खुद को मारी गोली
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना का मामला
महिला को गंभीर हालत में अलीगढ़ किया गया रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के गांव सोखना में गृह क्लेश के चलते महिला ने खुद को गोली मार ली, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। परिवार के लोग घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि सोखना गांव निवासी सलमा और उसके पति मुरब्बन के बीच सोमवार की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति घर से चला गया और दोपहर को पत्नी ने घर में रखे तमंचे से खुद को गोली मार ली। पेट में गोली लगने से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई।
इसकी जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए और महिला को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। एसएचओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो जानकारी की जाएगी।