कैशोपुर निवासी लोकेश की गर्भवती पत्नी आरती देवी को रविवार रात प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को बुला लिया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से सीएचसी के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में ईएमटी उमेश और धर्मवीर ने सुरक्षित प्रसव कराया।
हाथरस में 108 एंबुलेंस से जा रही गर्भवती को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस के ईएमटी की मदद से उसने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन के कैशोपुर निवासी लोकेश की गर्भवती पत्नी आरती देवी को रविवार रात प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को बुला लिया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से सीएचसी के लिए ले जाया जा रहा था।
रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में ईएमटी उमेश और धर्मवीर ने सुरक्षित प्रसव कराया। आरती ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया।