फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पीएचसी ले जाते समय, महिला ने दिया एंबुलेंस में बच्चे को जन्म

Sun, 12 Mar 2023 07:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चंदपा के गांव नगला मोतीराय की रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। गर्भवती महिला को एंबुलेंसी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान महिला ने बालक को जन्म दिया।
विज्ञापन
एंबुलेंस में जन्मा बच्चा और मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव की गर्भवती महिला को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा के दौरान ईएमटी, आशा और चालक की सहायता से एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी कराई गई। एंबूलेंस में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन


चंदपा के गांव नगला मोतीराय की रहने वाली सुनीता देवी पत्नी स्वामीदास को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। गर्भवती सुनीता को एंबुलेंसी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। 

इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) सौरभ कुमार, आशा पुष्पा देवी और चालक भूपेंदर सिंह ने एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान महिला ने बालक को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। प्रसव के बाद दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदपा पर भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें