क्षेत्र में गांव दयालपुर के रेलवे फाटक पर चलती ट्रेन से गिरकर शनिवार की दोपहर रेवाड़ी निवासी जूली (35) घायल हो गई। उसके दोनों पैर व सिर में चोट आई। उपचार के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
जूली पैसेंजर ट्रेन से हाथरस से मथुरा जा रही थी। आसपास के लोगों की सहायता से उसको तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर बाद महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे। महिला की पहचान रेवाड़ी, हरियाणा निवासी 35 वर्षीय जूली पत्नी बंटी के रूप में हुई। बंटी ने बताया कि उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था।
इसके बाद बाद जूली अपनी बहन के घर गाजियाबाद स्थित विजयनगर चली गई थी। शुक्रवार रात वह वहां से भी बिना बताए निकल गई। बंटी का कहना है कि फोन पर बात होने पर जूली ने बताया था कि वह मथुरा जा रही है। बंटी और परिवार के अन्य सदस्य जूली को ढूंढ रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई है। बंटी पेशे से ड्राइवर है। जूली अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।