फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे चूहरपुर के पास बुधवार को वाहन का इंतजार कर रही महिला की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में महिला का ननदोई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव पैराई निवासी बादशाह अपनी 35 वर्षीय सलहेज किशवर पत्नी शकील निवासी नीवरी थाना रोरावर के साथ हाईवे चूहरपुर पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा गया, जहां चिकित्सकों ने किशवर को मृत घोषित कर दिया। बादशाह का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मृतका ने अपने पांच बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें